News

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आरा में दुर्गा पूजा के अवसर पर चैतन्य देवीयों की झांकी आकर्षण का केंद्र

आरा, बिहार, अक्टूबर 2023: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आरा, बिहार के द्वारा दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर चैतन्य देवीयों की झांकी सजाई गई। इस झांकी में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और ब्रह्माकुमारीज़ के ज्ञान को सुना और राजयोग को समझा।

इस अवसर पर आरा शहर की मेयर श्रीमती इन्दु देवी उपस्थित रही, जिन्हें आरा सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी किरण दीदी ने ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित किया। साथ में ब्रह्माकुमारी रूपा बहन, सुरभि बहन, कृष्णा भाई अन्य ब्रह्माकुमार/ब्रह्माकुमारी उपस्थित रहे।

देवियों के रूप में सजी कन्यायें एक अलग ही अलौकिक दृश्य उत्पन्न कर रही थी जिनके दर्शन पाकर लोग खुद को धन्य महसूस कर रहे थे।

ब्रह्माकुमारी किरण दीदी ने बताया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर चैतन्य देवीयों की झांकी सजाने का उद्देश्य लोगों को धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा एक आध्यात्मिक त्यौहार है और इसका उद्देश्य लोगों को सकारात्मक ऊर्जा से भरना है।

मेयर श्रीमती इन्दु देवी ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ का यह कार्य बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ के ज्ञान और राजयोग से लोगों को बहुत लाभ हो सकता है।